Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

पीलीभीत में पीएम मोदी की चुनावी जनसभा, बोले- देशभर में शक्ति की उपासना की धूम मची हुई है

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्र और हिंदू नव वर्ष की बधाई दी. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि शक्ति की उपासना का पर्व आज से शुरू हो रहा है. देशभर में शक्ति की उपासना की धूम मची हुई है. कुछ ही दिन में बैसाखी भी आने वाली है, मैं आपको बैसाखी की भी शुभकामनाएं देता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि चारों तरफ एक ही संदेश है, एक ही गूंज सुनाई दे रही है फिर एक बार मोदी सरकार.

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत की यात्रा को संकल्प को साकार करने के लिए यहां आए हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को नई पहचान मिली. कोई सोचता था कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो पाएगा पर ये संभव हुआ. सीएम योगी ने कहा कि आज आप बदलते हुए भारत को देख रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.