Breaking News in Hindi

पुलिस आरक्षक पर फेसबुक फ्रेंड ने लगाया रेप का आरोप, बर्थडे पार्टी में कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस के एक सिपाही पर युवती ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, युवती का कहना है कि आरोपी से उसकी दोस्ती 2019 में फेसबुक से हुई थी और आरोपी ने उसे नौकरी लगवाने के नाम पर बुलाया था कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर उसे पिला दी और उसके साथ रेप किया बाद में शादी का झांसा देकर भी गलत काम करता रहा, आरक्षक शहडोल पुलिस में पदस्थ है और अब शादी करने से उसने मना कर दिया है युवती ,मंगलवार को ग्वालियर एसपी ऑफिस पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है।

 पुलिस ने हर संभव मदद करने का युवती को आश्वासन दिया है, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची युवती ने बताया है कि फेसबुक के जरिए उसकी 2019 में ग्वालियर के कंपू क्षेत्र में रहने वाले आरक्षक से दोस्ती हुई थी। आरक्षक अभी शहडोल में पदस्थ है दोस्ती होने पर आरक्षक ने उससे कहा कि वह युवती की सरकारी नौकरी लगवा देगा और उसके दस्तावेज लेने के बहाने उसे बुलाया था युवती ने बताया कि बर्थडे पार्टी में शामिल होने युवक ने उसे बुलाया और होटल में उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी थी।

कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिला दी थी जिसके बाद आरोपी ने युवती के साथ रेप किया और उसके वीडियो भी बना लिए, युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने का वादा किया था इसके बाद उसका शोषण करने लगा शादी करने के लिए कहा तो युवक टालता रहा इसी बीच आरक्षक ने कहीं और सगाई कर ली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन