Breaking News in Hindi

पूरे परिवार को कार से उड़ाने वाला निकला तीन साल से फरार वारंटी

ग्वालियर: माधौगंज इलाके में तेज रफ्तार इनोवा से पूरे परिवार को उड़ाने वाला अपराधी निकला है। उस पर पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। एक मामले में कोर्ट से उसका स्थायी वारंट जारी हुआ था। बहोड़ापुर पुलिस को उसकी तलाश थी। जब उसे कोतवाली थाने ले जाकर आपराधिक रिकार्ड खंगाला गया तो उस पर मारपीट के कई मामले निकले।

कोतवाली पुलिस ने उसे बहोड़ापुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर इस घटना का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें इसी कार से एक बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी गई। कार से टक्कर लगने के बाद महिला दुकान के बाहर उछलकर गिरी और कार व दुकान के स्टैंड के बीच फंसी रही। इसे राहगीरों ने बाहर निकाला। रामाजी का पुरा में रहने वाले अमन खान ने पूरे परिवार को टक्कर मार दी थी। उसे जनता ने पकड़कर पीटा था, फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। कोतवाली थाना पुलिस ने तो उस पर सामान्य जमानती धाराओं में एफआइआर दर्ज की, जिससे वह थाने से ही छूट जाता। जब उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाला गया तो वह स्थायी वारंटी निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए बहोड़ापुर कई बार प्रयास कर चुकी थी, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया था। कोतवाली पुलिस ने उसे बहोड़ापुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

गर्मी के कारण आंगनबाड़ियों के संचालन का बदला समय

गर्मी के चलते जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों व मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों के समय में बदलाव किया गया है। अब आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक होगा। आंगनबाड़ियों का यह समय 15 अप्रैल से 30 जून तक रहेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास धीरेन्द्र सिंह जादौन से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए गतिविधियां आयोजित होती थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?