Breaking News in Hindi

पूर्वी दिल्ली में चार साल की बच्ची से रेप, सड़क पर उतरे गुस्साए लोग, गाड़ियों के तोड़े शीशे

पूर्वी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कोचिंग पढ़ाने वाली टीचर के भाई ने एक चार साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. बच्ची को फिलहाल गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. यहां एक युवती कोचिंग पढ़ाती है, जहां पास ही रहने वाली चार साल की मासूम कोचिंग पढ़ने जाया करती है. बताया जा रहा है कि जब कोचिंग पढ़ाने वाली टीचर मौजूद नहीं थी और मासूम बच्ची कोचिंग पढ़ने के लिए गई तो उसके भाई ने उसे कोचिंग पढ़ाने के बहाने से बैठा लिया. इस दौरान उसने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया.

रेप किया फिर दी धमकी

पूरा मामला शनिवार (24 मार्च) का बताया जा रहा है. छोटी बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी भी दी है कि वह किसी को भी इस पूरे मामले की जानकारी नहीं दे. घटना के बाद मासूम बच्ची रोते हुए घर पहुंची. जब परिजनों ने उससे रोने का कारण पूछा तो वह और ज्यादा बिलखने लगी. जब माता पिता ने पूछा तो मासूम ने रोते हुए हैवानियत की सारी दास्तां सुना दी. इसके बाद बच्ची को लेकर माता-पिता मंडवाली थाना पहुंचे और केस दर्ज कराया.

लोगों ने किया हंगामा

उधर चार साल की बच्ची से रेप की घटना का पता चलने के बाद पूरे इलाके में रोष फैला हुआ है. रविवार सुबह इलाके के लोग इकट्ठा हो गए और सड़कों पर उतर आए. गुस्से में लोगों ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया और कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिये. सभी ने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने और मासूम को इंसाफ दिलाने की मांग की है. वहीं बच्ची को इलाज के लिए पहले लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां से उसे एम्स में रेफर किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....