Breaking News in Hindi

पूर्व जनपद अध्यक्ष रंजीता परस्ते की गुंडागर्दी, SDO की चप्पल से कर दी जमकर पिटाई, जानें क्या है पूरा मामला

डिंडोरी। डिंडोरी जिले की करंजिया जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रंजीता परस्ते की गुंडागर्दी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। बीते दिनों रंजीता परस्ते ने जनपद पंचायत के SDO को चप्पलों से पिटाई कर दी। जिसके बाद पूर्व जनपद अध्यक्ष रंजीता परास्ते समेत 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बता दें कि रंजीता परस्ते ग्राम पंचायत काटीगहन में चल रहे नाली निर्माण में मूल्यांकन का एक फर्जी बिल लेकर जनपद ऑफिस पहुंची थी और 2 लाख के काम की जगह वे चार लाख रुपए की पेमेंट निकलवाना चाहती थी। इसलिए वे अपने साथ कुछ ठेकेदारों को लेकर पहुंची थी। जिसके बाद रंजीता परास्ते ने इस काम का वैल्यूएशन करने वाले अधिकारी के साथ जमकर बदतमीजी की और जब इस मामले में एसडीओ ने इस काम का वैल्यूएशन करने वाले इंजीनियर को फोन लगाया तो रंजीता परस्ते ने अपनी चप्पल उतारी और एसडीओ पंकज परिहार को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद करंजिया थाना पुलिस ने पूर्व जनपद अध्यक्ष रंजीता परस्ते समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...