Breaking News in Hindi

स्कूल जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को थाने में छात्राओं ने पट्टे से पीटा, वीडियो वायरल..

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में 2 छात्राओं एवं पुलिकर्मी ने एक युवक की पिटाई की है। युवक की पिटाई का वीडियो रविवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दो छात्राएं एक युवक को बेल्ट से पीटते हुए नजर आ रही हैं। वहीं छात्राओं के बाद एक पुलिसकर्मी भी युवक की बेल्ट से पिटाई करता दिखाई दे रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो छात्राओं ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में शिकायत की थी। छात्राओं ने अपनी शिकायत में बताया कि स्कूल जाने के दौरान युवक आए दिन अभद्र कमेंट कर छेड़छाड़ करता है।

 इसके बाद पुलिस  युवक को पाथाखेड़ा चौकी लाई। जहां पर पुलिस ने छात्राओं से युवक की पिटाई कराई। वहीं पुलिसकर्मी ने भी युवक की पिटाई की। हालांकि पुलिस द्वारा युवक पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज नहीं किया गया है। वहीं सारणी एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में दो छात्राओं के द्वारा एक युवक की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो की जांच कराई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....