Breaking News in Hindi

पूर्व सीएम कमलनाथ के घर पहुंची पुलिस की टीम, भाजपा प्रत्याशी ने कमलनाथ के पीए के खिलाफ की शिकायत..

भोपाल। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने कमलनाथ के PA के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है जिसके बाद पुलिस कमलनाथ के बंगले पर पहुंच गई है। बंटी साहू ने आरोप लगाया है कि कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी और निजी चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट ने अन्य पत्रकारों को मेरा कूटरचित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपए का प्रलोभन दिया था। विवेक बंटी साहू ने पुलिस से शिकायत की है।

 जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कमलनाथ के बंगले पर पुलिस पहुंच गई है। कमलनाथ के बंगले के बाहर पुलिस के 8 से 10 वाहन खड़े हुए हैं। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने एक दिन पहले इस मामले की पुलिस से शिकायत की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...