Breaking News in Hindi

पेट्रोल नहीं मिला तो बाइक छोड़ घोड़े पर गया Zomato का डिलीवरी ब्वॉय, वीडियो देख हर कोई हुआ हैरान

हैदराबाद के चंचलगुड़ा में एक युवक जोमैटो (Zomato) की डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उसकी एक वीडियो खूब हो रही है। वायरल होने वाले इस वीडियो ने लोगों को काफी हैरान कर दिया है। दरअसल, वीडियो में दिखाया गया है कि युवक घोड़े पर सवार होकर जोमैटो की डिलीवरी कर रहा है।

जब उस युवक से राह में मिले लोगों ने कारण पूछा, तो उसने बताया कि पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन के कारण उसे बाइक पर पेट्रोल भरवाने में समय लगता था, इसलिए उसने घोड़े का सहारा लिया। उसने कहा, “पेट्रोल की कमी के कारण हड़ताल के दिनों में बाइक से पेट्रोल भरवाना मुश्किल हो जाता है, इसलिए मैंने घोड़े का इस्तेमाल किया।”

इस अनोखे तरीके से डिलीवरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इस युवक की उन्नत सोच की सराहना कर रहे हैं। यह घटना उस समय की है, जब केंद्र सरकार ने हिट एंड रन केस में नए प्रावधान लागू किए हैं, जिसके तहत 7 लाख तक का जुर्माना और 10 साल तक की कारावास की सजा है।

हालांकि, इस कानून के खिलाफ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई इलाकों में हड़ताल हो रही है। इसी बीच, पेट्रोल-डीजल की कमी के कारण हड़ताल के दिनों में कई पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। सरकार ने तो यह बताया है कि नया कानून जल्दी लागू नहीं होगा, लेकिन इसके बावजूद लोग पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में बाधा का सामना कर रहे हैं। इस समय, युवक की जज्बा और उन्नत सोच की सराहना हो रही है, और लोग उसे सोशल मीडिया पर बधाईयाँ भेज रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...