Breaking News in Hindi

श्री वेंकटेश्वर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए वैकुंठद्वार दर्शन, 40 करोड़ का चढ़ावा मिला

तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के आधिकारिक संरक्षक तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को 23 दिसंबर, 2023 से एक जनवरी तक 10 दिवसीय वैकुंठद्वार दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं से 40 करोड़ रुपए का चढ़ावा (हुंडी संग्रह) प्राप्त हुआ है। अधिकारी ने बताया कि टीटीडी ने विश्व प्रसिद्ध 36 लाख ‘तिरुपति लड्डू’ बेचे और दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों का मुंडन संस्कार करवाया।

6.47 लाख श्रद्धालुओं ने वैकुंठद्वार दर्शन किए
टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी ए. वी. धर्म रेड्डी ने कहा, ‘‘रिकॉर्ड संख्या में 6.47 लाख श्रद्धालुओं ने वैकुंठद्वार दर्शन किए… भक्तों को आरामदायक और परेशानी मुक्त श्रीवारी दर्शन कराया गया।” उन्होंने कहा कि समय-निर्धारित टोकन के माध्यम से श्रद्धालु कतार में लंबे समय तक इंतजार करने से बचे और सामान्य से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को वैकुंठद्वार दर्शन के दौरान अन्न प्रसादम (भोजन) मिला।

हाल में दिखे तेंदुए और अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही को लेकर अलीपीरी फुटपाथ पर श्रद्धालुओं को नियमित रूप से सतर्क किया गया। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी कैमरे लगाए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...