Breaking News in Hindi

पैसों के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान PCB ने जय शाह से मांगे पैसे ये है पूरा मामला

 एशिया कप का रोमांच जारी है। इस बार टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जा रहा है। इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड  ने एशिया कप में श्रीलंका में खेले गए मुकाबले के कारण हुए नुकसान के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद  से मुआवजे की मांग की है।

जका अशरफ ने जय शाह को लिखा पत्र

यह जानकारी समाचारी एजेंसी PTI ने दी है। हालांकि PCB ने इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने एसीसी प्रमुख जय शाह को एक औपचारिक पत्र लिखा है। जिसमें मुआवजे की मांग की है। साथ ही जका ने श्रीलंका में मैचों के शेड्यूल को लेकर ACC के खराब व्यवहार को लेकर मायूसी जताई है।

मैचों में बदलाव के लिए कौन जिम्मेदार है?

पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने आखिरी समय में मैचों को दूसरे ग्राउंड पर स्थानांतरित करने के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। आधिकारिक पत्र में कहा गया कि मेजबान देश और एसीसी सदस्यों के बीच 5 सितंबर को एक बैठक हुई थी। कोलंबो में बारिश के कारण मैच हंबनटोटा में आयोजित करने का फैसला लिया गया था। हंबनटोटा में मैचों के प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। ACC की ओर से PCB को एक मेल भेजा गया था कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हालांकि कुछ ही दिनों में पीसीबी को मेल पर विचार न करने के लिए कहा गया। घोषणा की गई कि मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कैंडी और कोलंबो में आयोजित किए जाएंगे। अब अशरफ ने सभी मामलों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

एशिया कप 2023 के आगामी मैचों की लिस्ट

9 सितंबर- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो

10 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

12 सितंबर- श्रीलंका बनाम भारत, कोलंबो

14 सितंबर- श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

15 सितंबर- भारत बनाम बांग्लादेश, कोलंबो

17 सितंबर- फाइनल, कोलंबो

सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...