Breaking News in Hindi

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस, यौन उत्पीड़न के आरोपों का कर रहे सामना

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है. कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने गुरुवार को ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिलाओं के यौन उत्पीड़न का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार करने के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है.

प्रज्वल पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के पोते और पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना के बेटे हैं. उन्होंने जद (एस) के टिकट पर इस बार भी हासन से चुनाव लड़ा है. चुनाव से ठीक पहले, सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में कथित तौर पर प्रज्वल से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं, जिसके बाद कर्नाटक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी के अनुरोध पर कर्नाटक सरकार ने एसआईटी का गठन किया.

विदेश में हैं प्रज्वल रेवन्ना

डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के विदेश चले जाने की जानकारी मिलते ही लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है. हमने सभी बंदरगाहों और हवाई अड्डों को लुकआउट नोटिस के बारे में सूचित कर दिया है. उन्होंने कहा, एसआईटी के सदस्य कानूनी राय ले रहे हैं कि आरोपियों को समय दिया जाए या नहीं.

प्रज्वल इस समय विदेश में हैं. इस वजह से विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश होने के लिए सात दिन और मांगे जाने पर उन्होंने कहा कि 24 घंटे से अधिक समय देने का प्रावधान नहीं है. एसआईटी मामले की जांच कर रही है.

इससे पहले बुधवार को परमेश्वर ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, किसी को भी अचानक गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता. शिकायतों, साक्ष्य, लगाई गई धाराएं और ये जमानती हैं या गैर-जमानती आदि सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा. इसलिए एसआईटी ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी किया है. उन्हें (रेवन्ना और प्रज्वल को) 24 घंटे के अंदर पेश होना होगा और यदि वे ऐसा नहीं करते तो आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

प्रज्वल ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में कहा, मैं जांच में शामिल होने के लिए बेंगलुरु में नहीं हूं और मैंने अपने वकील के माध्यम से सीआईडी बेंगलुरु को यह बता दिया है. जल्द सच्चाई की जीत होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....