Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति

जबलपुर। प्रदेश के एक लाख से अधिक वकीलों की सर्वोच्च संस्था एमपी स्टेट बार मे शनिवार को हंगामे की स्थिति रही। दरअसल, पूर्व घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सामान्य सभा की बैठक होनी थी। इसी सिलसिले में सभी सदस्य एकत्र हुए। किंतु स्टेट बार के वर्तमान चेयरमैन ग्वालियर के वकील प्रेम सिंह भदौरिया को संदेह हो गया कि आज की बैठक में उनके विरुद्ध प्रस्ताव पारित कर नए चेयरमैन का निर्वाचन किया जा सकता है। इसीलिए उन्होंने स्टेट बार के बैठक कक्ष में ताला जड़वा दिया। इसकी जानकारी लगते ही हंगामें के हालात बन गए। वहीं स्टेट बार वाइस चेयरमैन आरके सिंह सैनी ने बताया कि सदस्यों ने एकजुट होकर ताला खुलवाया है। बैठक शुरू हो गई है। शाम तक परिणाम आ जाएगा। फिलहाल, गहमागहमी बनी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.