Breaking News in Hindi

प्रदेश में फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर, इन जिलों में गरज-चमक के साथ जमकर बरसेंगे बदरा, जारी किया अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने 19 अगस्त से प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, खासकर प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में बारिश की गतिविधियाँ तेज होंगी। बताया गया कि कल से प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिस वजह से एक बार फिर प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

बता दें कि, जुलाई में लगातार बारिश होने के बाद बारिश ने ब्रेक लगा लिया था, जिस वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोत्तरी से गर्मी देखी गई थी। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से भी बारिश का दौर शुरू होने वाला है।  वहीं एक्टिव हो रहे स्ट्रॉन्ग सिस्टम को देखते हुए मौसम केंद्र ने आज अलर्ट जारी किया है।

इसी के साथ ही भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में गरज- चमक और हल्की बारिश का दौर देखने को मिलेगा। मौसम केंद्र ने सिंगरौली, पन्ना, कटनी और अनूपपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया साथ ही प्रदेश के शिवपुरी, सीधी होकर मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है। जिससे कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन