Breaking News in Hindi

प्रधानमंत्री मोदी आसियान-भारत,पूर्वी एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेने इंडोनेशिया पहुंचे

जकार्ता: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसियान-भारत बैठक और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार सुबह इंडोनेशिया पहुंच गए। इस दौरान प्रधानमंत्री सामरिक रूप से अहम क्षेत्र के अन्य देशों के साथ भारत की साझेदारी के संबंध में चर्चा करेंगे। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘जकार्ता पहुंच गया हूं। आसियान से संबंधित बैठकों तथा इस धरती को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न नेताओं से मुलाकात करने को लेकर उत्सुक हूं।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसियान से जुड़ी बैठकों में हिस्सा लेने के लिए जकार्ता पहुंच गए। यह अहम क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर आसियान और ईएएस के नेताओं के साथ जुड़ने का अवसर है।” जकार्ता के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने अपने बयान में ‘आसियान’ के साथ जुड़ाव को भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का एक ‘महत्वपूर्ण स्तंभ’ करार दिया और कहा कि पिछले वर्ष हुई व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने दोनों पक्षों के संबंधों में नई ऊर्जा का संचार किया है। इंडोनेशिया, ‘आसियान’ (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन) के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

आसियान को क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है और भारत तथा अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश इसके संवाद भागीदार हैं। बैठक के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे और वीरवार शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे। अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक भी शामिल है। जी-20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाला है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत अन्य नेता विकासशील और विकसित देशों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....