Breaking News in Hindi

प्राइवेट स्कूल से महंगी है इस सरकारी स्कूल के बस की फीस

इंदौर। सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने के लिए दो साल पहले राज्य सरकार ने  इंदौर जिले में 11 सीएम राइज स्कूल शुरू किए थे। इन स्कूलों में चार हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें वे सारी सुविधाएं दी जा रही हैं, जो किसी महंगे निजी स्कूल में मिल रही है। इस शिक्षा सत्र से इन स्कूलों में बस सेवा भी शुरू होने जा रही है। इस सेवा के एवज में स्कूल मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग को बड़ी कीमत चुकानी होगी।

दरअसल टेंडर के अनुसार प्रति सीट के एवज 2040 रुपये प्रतिमाह यानी 10 महीने के 20400 रुपये चुकाने होंगे जबकि शहर के औसतन सीबीएसई स्कूलों में स्कूल बस फीस सालाना 12 से 15 हजार रुपये ही है। हालांकि यह फीस विद्यार्थियों से नहीं ली जानी है।

पिछले दो वर्षों से इन स्कूलों में बस संचालन के लिए बस ऑपरेटर तैयार नहीं हो रहे थे। कुछ माह पहले लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा टेंडर जारी किया था। फिर जिला शिक्षा अधिकारी और बस ऑपरेटर एजेंसी के बीच एग्रीमेंट हुआ है।

इसके अनुसार  इंदौर जिले के सभी 11 स्कूलों में अलग-अलग रूट पर अलग-अलग श्रेणी की बसों का संचालन होगा। विभाग द्वारा प्रति सीट 2040 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। बस एजेंसी समाया द्वारा सभी 11 स्कूलों के लिए बसें उपलब्ध कराई जा रही है।

20 हजार रुपये चुकाने होंगे

 इंदौर जिले में 11 सीएम राइज स्कूलों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें चार हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। 10 माह के लिए विभाग को प्रति सीट के अनुसार 20 हजार 400 रुपये चुकाने होंगे।

यह रहेगा नियम अतिरिक्त परियोजना समन्वयक नरेंद्र जैन ने बताया कि केजी-1 से लेकर पांचवीं तक के उन विद्यार्थियों को बस सेवा मिलेगी, जो स्कूल से एक या एक किमी से अधिक दूरी से आएंगे। 6वीं से 12वीं तक स्कूल से दो किमी या इससे अधिक दूरी के विद्यार्थियों को बस सेवा मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप