Breaking News in Hindi

प्रेमिका को स्कूटी पर बैठाकर ले जा रहे पति को पत्नी ने पकड़ा! फिर High Way पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

छतरपुर: छतरपुर में पति पत्नी और वो का एक अनोखा मामला सामने आया है। पति पेशे से एक स्कूल टीचर है और उसकी पत्नी से अनबन चल रही है। इसी बीच पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका को स्कूटी पर घूमाते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद पत्नी ने बीच सड़क पर हंगामा कर दिया। पत्नी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को स्कूटी पर ले जा रहे पति को स्कूटी सहित गिरा दिया और पति का वीडियो बनाने लग गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

वहीं घटना के दूसरे दिन शासकीय टीचर और कथित महिला प्रेमिका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मामले में अपने बयान दर्ज कराए। जिसमें कथित प्रेमिका ने कहा कि उनका आपस में भाई बहन जैसे रिश्ता है ऐसा कुछ नहीं है जैसा शासकीय टीचर की प्रेमिका ने आरोप लगाए हैं।

सरकारी शिक्षक के इस तरह का कृत्य सामने आने के बाद कलेक्टर और डीईओ से शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की गई है। जिससे समाज मे अच्छा संदेश जाए। बता दें कि यह शिक्षक बरायच स्कूल में पदस्थ है। जहां इस शिक्षक ने प्रशासन के नियमों को ताक पर रखकर अपनी छवि खराब कर रहा है जिससे कि अब यह स्कूल में बच्चों को पढ़ाने लायक ही नहीं है।

कल पति-पत्नी और प्रेमिका के हंगामे का वीडियो आया था सामने

हाईवे पर पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को स्कूटी पर घूमते पकड़ लिया था। यह देखकर पत्नी आग बबूला हो गई और उसने स्कूटी को नीचे गिरा दिया। इस दौरान प्रेमिका ने मुंह पर दुपट्टा और आंखों पर चश्मा लगा रखा था आग बबूला हुई पत्नी उसके मुंह पर लगे दुपट्टे को झपटने लगी उसे बुरा भला कहने लगी। खास बात यह कि इस दौरान पति को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। वो बोल रहा था वीडियो बनाओ चाहे जो मर्जी करो। उसे इससे कोई मतलब नहीं लेकिन पत्नी तो आपे से बाहर हो रही थी। वो प्रेमिका का गालियां बके जा रही थी और पूछ रही थी कि बता उसके पति के साथ कहां जा रही है। इस दौरान प्रेमिका ने भी पत्नी को मुंहतोड़ जवाब दिया कि तुझे क्या लेना है चाहे जहां मर्जी जा रहे हों। इस दौरान पत्नी अपने साथ  बच्चे को भी लेकर आई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?