Breaking News in Hindi

प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा, फिर जमकर की पिटाई

मध्य प्रदेश के डबरा में एक प्रेमी जोड़े को परिजनों ने तालाबानी सजा दी। मामला भितरवार थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव का है। जहां प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर दोनों की जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अब पुलिस भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कह रही है।

जानकारी के मुताबिक, युवक सोना बाथम निवासी मोहनगढ़ अपनी प्रेमिका निवासी देवगढ़ से मिलने रविवार को गया था। तभी परिजनों ने प्रेमी और प्रेमिका को पकड़ा लिया जिसके बाद उनके साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई। दोनों को परिजनों ने रस्सी से बांध कर जमकर पीटा। घटना के बाद प्रेमी युवक के परिजन भितरवार थाने पहुंचे पर पुलिस ने मामले को अनदेखा कर कोई सुनवाई नहीं की जिसके बाद ये मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वीडियो वायरल होने के बाद ग्वालियर रेंज आईजी अरविंद्र सक्सेना का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पूरे घटना क्रम की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली जाएगी जो भी दोषी होगा उस पर हम कार्रवाई करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप