Breaking News in Hindi

प्रेमी-प्रेमिकाओं से परेशान हैं मंत्री तेज प्रताप यादव, इस काम के लिए जताया विरोध, जानें पूरा मामला

 पटना। बिहार सरकार के मंत्री एवं लालू यादव के बेटे तेज प्रताप इस समय काफी परेशान हैं। लेकिन क्यों? ये परेशानी बिहार के विकास या फिर बीजेपी केंद्र सरकार की नहीं बल्कि प्रेम करने वालों की वजह से है। जी हां अब तेज प्रताप यादव को प्रेमी प्रेमिकाओं से भी नफरत होने लगी है। बता दें कि तेज प्रताप यादव को उन प्रेमी प्रेमिकाओं के जोड़ों से नफरत हो रही है जो पेड़ों में अपना नाम लिख देते हैं। जिसका विरोध उन्होंने किया गया है।

दरअसल, राजधानी पटना में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप ने कहा कि कई पार्कों का जब हमने निरीक्षण किया तो वहां देखा कि लड़का-लड़की सब अपना नाम लिख देता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। तेज प्रताप ने कहा कि एक ओर तो युवा पर्यावरण बचाओ, पेड़ लगाओ का नारा देते हैं, वहीं दूसरी ओर वही युवा अपनी गर्लफ्रेंड का नाम पेड़ों पर लिख देते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा करके वों पेड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐतिहासिक इमारतों की दीवारों पर भी ऐसे नाम लिखे देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब पेड़ खुद तो आपसे बोलेगा नहीं कि मेरे ऊपर कुछ ना लिखो। हमें खुद से ही जागरुक होना पड़ेगा। इस दौरान तेज प्रताप ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि कम से कम एक पौधा वो अवश्य लगाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...