Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

फर्जी दस्तावेज बनाकर साढ़े 23 लाख ठगे, हुई थी यह गलती

जबलपुर। एक दपंती ने फर्जी दस्तावेजों के दम पर करार किया और साढ़े 23 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपितों के खिलाफ शनिवार को हनुमानताल थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

दंपती के बात मानने पर कैलाश ने जमीन का फर्जी अनुबंध तैयार किया

पुलिस ने बताया कि खेरमाई मंदिर हनुमानताल निवासी श्वेता साहू और उसके पति अमरजीत साहू ने छोटी ओमती उडिया मोहल्ला निवासी कैलाश यादव से एक जमीन खरीदी थी, जिसके बाद उनकी कैलाश से अच्छी जान पहचान हो गई। इस दौरान कैलाश ने उन्हें बरेला में एक जमीन खरीदने की बात कही, यह झांसा दिया कि जमीन कुछ ही समय में अधिक कीमत पर बिकेगी। दंपती उसकी बाताें में आ गया। जिसके बाद कैलाश ने जमीन का फर्जी अनुबंध तैयार किया।

रजिस्ट्री कराने के लिए कहा, तो हीलाहवाली की फिर बात से मुकर गया

अमरजीत और खुद को पार्टनर बताया। जिसके बाद कैलाश ने छह मार्च 2021 से 14 फरवरी 2022 तक से कुल 23 लाख 45 रुपये ले लिए। यह पूरी रकम कैलाश ने कैश में ली। रकम चुकता होने पर जब दपंती ने जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा, तो कैलाश पहले तो हीलाहवाली करने लगा और फिर रजिस्ट्री कराने की बात से मुकर गया। जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कैलाश को गिरफ्तार किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.