Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

फायर ब्रिगेड वालों ने उजाड़ा पक्षियों का घर, फिर जो हुआ देखकर खुश हो गई जनता

घर बनाना कितना मुश्किल काम होता है, ये तो आप जानते ही होंगे. लोग सालों कमाते हैं, पैसे जुटाते हैं और फिर अपने सपनों का आशियाना बनाते हैं. वो घर उनके खून-पसीने की कमाई का नतीजा होता है. सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों को भी अपना घर बनाने के लिए उतनी ही मेहनत करनी पड़ती है. खासकर पक्षियों की बात करें तो वो एक-एक घास चुनकर लाते हैं और उससे अपना घर बनाते हैं. अब ऐसे में अगर कोई अचानक से उनका घर उजाड़ दे तो सोचिए उन्हें कितना दुख होगा होगा, पर ये बात कुछ इंसानों को समझ नहीं आती. फिलहाल सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है.

दरअसल, मामला कुछ यूं है कि पक्षियों ने बिजली के एक पोल के ऊपर अपना घोंसला बनाया था, लेकिन फायर ब्रिगेड वालों ने उसे पानी का प्रेशर देकर एक झटके में तोड़ दिया और चले गए. इसके बाद जब पक्षी कुछ घास के टुकड़े लेकर आया तो देखा कि जहां उसने घर बनाया था, वहां अब कुछ भी नहीं है. ये शायद उसके लिए दुखी कर देने वाला पल था. हालांकि जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने फायर ब्रिगेड वालों की जमकर आलोचना की, जिसके बाद उन्हें मजबूरन उन पक्षियों के लिए एक नया घर बनाना पड़ा.

इन दोनों ही वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @Gulzar_sahab नाम की आईडी से शेयर किया गया है. एक वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ‘उन्होंने कई महीनों की मेहनत को कुछ ही सेकंड में बर्बाद कर दिया’, जबकि दूसरे वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ‘पक्षी के टूटे हुए घर का वीडियो सोशल मीडिया पर इतना शेयर हुआ कि मजबूरन इनको दोबारा उसका घर बनाना पड़ा’.

इन वीडियोज को देख कर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘पहले वाला वीडियो अभी दो मिनट पहले देखा था, आंखों में आंसू आ गए, लेकिन दूसरा वाला वीडियो देख कर बहुत सुकून मिला’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ‘ये सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग है’. हालांकि एक यूजर ने दावा किया है कि फायर ब्रिगेड वालों ने मजबूरन उनका घर नहीं बनाया, बल्कि घोंसले में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी, इसलिए उसको हटा कर स्टैंड लगा कर वापस लगाया’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.