Breaking News in Hindi

फिर बदला मौसम का मिजाज, हवाओं के बदले रुख के कारण ठंड से मिली राहत, तापमान में हुआ इजाफा

इंदौर। मध्यप्रदेश में एक बार मौसम में बदलाव देखने को मिला। हवाओं के बदले रूख के कारण लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है। जिससे बीते कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से अब कुछ राहत मिली है। इंदौर में पिछले तीन दिनों से दिन के साथ रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है। लेकिन मौसम विभाग के द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फऱवरी की शुरूआत में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।

बता दें कि बीते दिनों पड़ रही है कड़ाके की ठंड और कोहरे ने  लोगों का हाल बेहाल कर दिया था जिससे दिन के समय में भी लोगों को गाड़ी की लाइट जलानी पड़ रही थी। वहीं अब हवाओं के बदले रुख के कारण ठंड से राहत मिली है। इंदौर में पिछले तीन दिनों से तापमान में इजाफा हुआ है। इससे दिन का तापमान 29 डिग्री तक पहुंचा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है। लेकिन ये भी अनुमा लगाया जा रहा है कि फरवरी की शुरुआत में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...