Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

फिर लगी फेसबुक डेटा में सेंध, चोरी हुईं आपकी ये पर्सनल डिटेल्स!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर करोड़ों यूजर्स की सेफ्टी पर खतरा मंडरा रहा है, हाल ही में साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने डेटा ब्रीच की जानकारी देते हुए बताया कि 1 लाख यूजर्स का डेटा लीक हुआ है. ऐसा पहली बार नहीं है जब फेसबुक डेटा लीक की खबर सामने आई है, इससे पहले भी कई बार इस तरह की खबरें सामने आई हैं.

नई दिल्ली में स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन CyberPeace की टीम ने इस बात का पता लगाया है. CyberPeace के मुताबिक, लीक हुए डेटा में Facebook यूजर्स की कुछ जरूरी जानकारियां लीक हुई हैं जिसमें उनका पूरा नाम, ईमेल, प्रोफाइल डिटेल्स, यूजर्स की लोकेशन और उनके फोन नंबर शामिल है. डेटा लीक होने के साथ-साथ इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि जिन यूजर्स का डेटा लीक हुआ है उन लोगों पर फिशिंग अटैक हो सकता है.

फेसबुक डेटा में आखिर किसने सेंधमारी की है, फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है. CyberPeace का कहना है कि फिलहाल इस मामले में फेसबुक या फिर फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया है.

अपने फेसबुक अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं जिसमें अक्षर, संख्या और सिंबल आदि शामिल हो. इसके अलावा फेसबुक पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग को चेक करें और अपने हिसाब से सेटिंग्स को अपडेट करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.