Breaking News in Hindi

फिल्मी स्टाइल में व्यारमा नदी में बहाकर ले जाई जा रही सागौन की लकड़ी

 दमोह। सगौनी रेंज अंतर्गत व्यारमा नदी में रविवार की रात माफिया सागौन की लकड़ियों को बहाते हुए ले जा रहे थे जिसे वन विभाग ने जब्त कर लिया है। हालांकि आरोपित नहीं पकड़े गए जिनकी तलाश में पुलिस जंगल में घूम रही है। जिले के सगौनी वन परिक्षेत्र अधिकारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बर्रट के पास मेहगुवान गांव में कुछ लोग सगौन की लकड़ी काटकर व्यारमा नदी से बहाकर ले जा रहे हैं।

मौके से सगौन के 6 लट्ठा जब्त किए

सूचना प्राप्त होती ही डीएफओ एमएस उइके को सूचना दी गई और उनके निर्देश पर टीम गठित कर वन कर्मी नदी में पहुंचे। जहां मौके से सगौन के 6 लट्ठा जब्त किए गए। जिसे देर रात वनचौकी सलैया में लाकर रखा गया है। बर्रट्ट,जोगी डाबर, ग्वारी और मादो गांव में आरोपितों की तलाश की जा रही है। कुछ लकड़ी 2 से 3 महीने पुरानी बताई जा रही है और कुछ लगभग 5 दिन पुरानी कटी हुई प्रतीत हो रही है। अभी अज्ञात आरोपितों के खिलाफ भारतीय वन अधिनयम के तहत मामला पंजीकृत करके जांच में लिया गया है।

व्यारमा नदी में लकड़ी बहाकर लाई जा रही थी

कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी सगोनी अखिलेश चौरसिया के साथ जगदीश प्रसाद समदरिया, ज्ञानप्रकाश अहिरवाल, बलवंत सिंह कुशराम, दुर्गेश अहिरवाल, प्रेम सिंह राही, संजय अहिरवाल, दिलीप रजक, लोक सिंह एवं वन परिक्षेत्र सगोनी के सुरक्षा श्रमिक मौजूद रहे। डीएफओ एमएस उइके ने बताया कि व्यारमा नदी में यह अवैध लकड़ी बहाकर लाई जा रही थी। जिसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप