Breaking News in Hindi

फीस न देने पर प्रिंसिपल ने छात्र को पीटा, छात्र ने भी जड़ दिया थप्पड़, वीडियो वायरल

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्कूल फीस को लेकर छात्र और प्रिंसिपल का विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। छात्र अपना मार्कशीट लेने गया था। लेकिन प्रिंसिपल मैडम ने फीस को लेकर छात्र से मारपीट कर दी। भड़के छात्र ने मैडम को थप्पड़ जड़ दिया। सारी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल ने छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं छात्र पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

मामला शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के कांच मिल स्थित एक निजी स्कूल सीबीएस का है। जहां एक दलित छात्र ध्रुव आर्य को प्रिंसिपल सहित तीन शिक्षकों ने जमकर पीटा। नाबालिग छात्र अपनी टीसी लेने स्कूल गया था। जहां फीस को लेकर उसका प्रिंसिपल निशा सेंगर से विवाद हो गया। बहस के बीच प्रिंसिपल निशा सेंगर ने छात्र को पीट दिया इतने में वहां उपप्राचार्य राकेश सिंह और रजनी नामक शिक्षिका भी आ गए। उन्होंने भी इस छात्र को जमकर पीटा। छात्र ने अपने बचाव में प्रिंसिपल को झटक दिया।

प्रिंसिपल का कहना है कि छात्र ने फीस नहीं भरी है इसलिए उसे टीसी नहीं दी जा सकती है। जबकि छात्र का कहना है कि वह पूरी फीस जमा कर चुका है। स्कूल के शिक्षक उसे दलित जाति का होने का कारण समय समय पर बेइज्जत करते रहते हैं। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। मामले की गंभीरता देखते हुए हजीरा पुलिस ने जहां छात्र की शिकायत पर प्रिंसिपल निशा सेंगर रजनी और राकेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं निशा सेंगर की शिकायत पर छात्र को भी मारपीट और धमकाने का आरोपी बनाया गया है। प्रकरण में क्रॉस मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ध्रुव आर्य ने बताया कि 11वीं कक्षा में फेल होने के बाद उसने अपनी टीसी लेने की कोशिश की थी। लेकिन प्रिंसिपल उसे फीस को लेकर दबाव बना रही थी। छात्र का दावा है कि उसने फीस जमा करवा दी थी। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि वास्तव में छात्र की फीस जमा है अथवा नहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...