Breaking News in Hindi

‘फ्री का राशन लेते हो और वोट नहीं देते हो’, कहकर होमगार्ड ने की चौकीदार की पिटाई

उत्तर प्रदेश के बरेली में दो होमगार्ड ने एक चौकीदार की पिटाई की.पीड़ित का आरोप है कि वह अपनी जमीन की फर्द के लिए तहसील गया था, जहां तैनात दो होमगार्ड ने उससे कहा कि फ्री का राशन लेते हैं और वोट भी नहीं देते. इसके बाद दोनों में कहा सुनी हुई और बात हाथापाई तक पहुंच गई. फिलहाल पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

मामला बरेली के कस्बा नवाबगंज नगर के गांव बहोरनगला का है. यहां के रहने वाले वीरेंद्र कुमार नवाबगंज थाने में चौकीदार के पद पर तैनात हैं. वीरेंद्र कुमार अपनी जमीन की फर्द निकलवाने तहसील पहुंचे थे. चौकीदार के मुताबिक, यहां कार्यालय में तैनात होमगार्ड उन्हें देखकर टिप्पणी करने लगा. इस दौरान होमगार्ड ने चौकीदार से कहा कि सरकार से फ्री का राशन लेते हैं और वोट भी नहीं देते.

दोनों होमगार्ड ने पीटा चौकीदार को

चौकीदार के मुताबिक, इस दौरान होमगार्ड उन्हें गाली देने लगा, जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो होमगार्ड ने चौकीदार को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद दोनों में कहा-सुनी हो गई. देखते ही देखते यह कहा सुनी मारपीट में बदल गई. इसी बीच मामले को देख दूसरा होमगार्ड भी मौके पर पहुंच गया. दोनों होमगार्ड ने चौकीदार को तहसील परिसर के बाहर जमीन पर पटक कर लात घूसों और रायफल की बटों से पीटा और घायल कर दिया. जबकि वहां मौजूद लोग खड़े हुए देखते रहे.

की पुलिस और सीएम से शिकायत

लोग वहां घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. लोगों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और यह वीडियो वायरल हो गया. वायरल वीडियो देखने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. वहीं, पीड़ित चौकीदार ने दोनों होमगार्ड के खिलाफ नवाबगंज थाने में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. साथ ही मुख्यमंत्री को भी शिकायत लिख कार्रवाई करने की मांग की है.इस दौरान पीड़ित चौकीदार ने अपनी जान का खतरा बताया है. चौकीदार का कहना है कि अगर दोनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे उसकी हत्या कर देंगे.

वहीं, नवाबगंज के कोतवाल राजकुमार शर्मा ने जानकारी देते हुई बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...