Breaking News in Hindi

बंगाल में ED के बाद NIA टीम पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़, अधिकारी घायल

पश्चिम बंगाल में ED के बाद NIA टीम पर हमला किया गया है. घटना पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर की है, जहां भीड़ ने NIA की टीम पर ईंट और पत्थर से हमला किया. अधिकारियों के गाड़ी में तोड़फोड़ की गई. इस घटना में एक अधिकारी घायल हो गया. बता दें कि NIA की टीम शुक्रवार की रात पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर में हुए विस्फोट मामले की जांच करने गई थी.

टीम ने जब कुछ आरोपियों की तलाश की तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने एनआईए की टीम को घेर लिया. एनआईए अधिकारियों और सेंट्रल फोर्स पर ईंट और पत्थर फेंके गए. घटना सुबह 5.30 बजे की है. बता दें कि भूपतिनगर विस्फोट दिसंबर 2022 में भूपतिनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नारीबिला गांव में एक टीएमसी नेता के घर पर हुआ था. इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी.

संदेशखाली में ED टीम पर हुआ हमला

बता दें कि बंगाल में जांच एजेंसी पर हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है. इस साल की शुरुआत में संदेशखाली में ईडी की टीम पर हमला किया गया था. 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने NIA की टीम को घेर लिया और उन पर हमला किया. इस दौरान उनके गाड़ियों पर पत्थर फेंके. दरअसल, राशन घोटाले में जब ED की टीम शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने पहुंची थी, तो टीम पर हमला कर दिया गया. करीब 55 दिन बाद शाहजहां की गिरफ्तारी हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....