Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बंगाल: लेडी डॉक्टर की हत्या के विरोध में दुर्गा पूजा से पहले महालया पर रात भर होगा प्रदर्शन

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या को लेकर लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, देशभर में लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं कोलकाता में लोग सड़कों पर उतर आए. वहीं अब प्रदेश में महालया के मौके पर रात भर प्रदर्शन हुए. महालया को दुर्गा पूजा के साथ ही त्योहारों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में लोगों ने पूरी रात घटना को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध दर्ज कराया.

दुर्गा पूजा शुरू होने में महज छह दिन बाकी हैं. इससे पहले लोगों ने मृतक डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की प्रदर्शनकारियों ने नदियों में दीप प्रवाहित किए. वहीं कूचबिहार में विरोध प्रदर्शन के तहत सुबह अभया का ‘तर्पण’ मार्च निकाला गया. दरअसल हिंदू धर्म में लोग अपने पूर्वजों की याद में महालया पर ‘तर्पण’ अनुष्ठान करते हैं. इस दौरान हुगली और राज्य भर की अन्य नदियों के साथ ही जल निकायों के तट पर लोगों ने अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

विरोध प्रदर्शन के चलते सड़कों पर उतरे लोग

राजधानी कोलकाता में विरोध प्रदर्शन के चलते लोग सड़कों पर उतर आए, जिनमें भारी तादाद में महिलाएं भी शामिल रहीं. शहर के रूबी क्रॉसिंग, ललित कला अकादमी के बाहर, जादवपुर 8-बी स्टैंड, श्यामबाजार, ठाकुरपुकुर, वीआईपी रोड और दमदम पार्क में जमकर प्रदर्शन किया गया. इसके अलावा दक्षिण- 24 परगना के कूचबिहार, मालदा, कैनिंग और डायमंड हार्बर, उत्तर 24 परगना के सोदपुर और बारासात और हुगली के उत्तरपाड़ा समेत कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया.

मृतक के लिए न्याय की मांग

इस मौके पर प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाली लेखिका और कार्यकर्ता शताब्दी दास ने मृतक के लिए न्याय की मांग की. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध देवी पक्ष के दौरान त्योहार के सभी चार दिनों में जारी रहेगा. इस बीच दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर में नारेबाजी और मुख्य सड़क को बाधित करने को लेकर झड़प प्रदर्शनकारियों से एक अन्य समूह की झड़प भी हुई. जिसको लेकर दर्शनकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर उन पर हमाल करने का आरोप लगाया.

जनता के लिए नहीं खुले पूजा पंडाल

इस बीच पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घाटों के आसपास की सड़कों पर वाहनों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस साल 9 अक्टूबर से दुर्गा पूजा शुरू हो रही जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, हालांकि डॉक्टर के साथ हुई घटना को लेकर जिस तरह से प्रदर्शन किए जा रहे हैं उसे देखते हुए एहतियात के तौर पर अभी तक कोलकाता में सामुदायिक पूजा पंडालों को जनता के लिए नहीं खोला गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.