Breaking News in Hindi

बंदियों की बेहतर उपचार के लिए जेलों में शुरू करें टेलीमेडिसिन सुविधा

जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार में रविवार को बंदियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन मप्र उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति की ओर से किया गया। शिविर का शुभारंभ मप्र उच्चन्यायालय के न्यायाधीश और मप्र उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि जेलों में टेलीमीडिसन की सुविधा प्रारंभ करें, ताकि बंदियों को बेहतर उपचार सुलभ

358 पुरुष, 54 महिला बंदी और तीन बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया

उन्होंने जबलपुर जेल में आयोजित शिविर का भौतिक निरीक्षण किया। भोपाल, नर्मदापुरम्, नरसिंहपुर, सागर, रीवा एवं सतना कारागार में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों का वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अवलोकन किया। शिविर में 19 चिकित्सकों के दल ने 358 पुरुष बंदी, 54 महिला बंदी और तीन बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। उन्हें उचित परामर्श और उपचार दिया गया। इस दौरान विधिक सहायता शिविर भी आयोजित किया गया।

राज्य शासन की क्षमा का लाभ प्राप्त होने पर 12 बंदी कारागार से रिहा

कार्यक्रम में न्यायाधीश अग्रवाल को गार्ड आफ आनर दिया गया। न्यायाधीन, कारागार में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की शयिका पर पहुंचे और पुष्पांजली अर्पित की। नेताजी जिस वार्ड में बंदी थे, उसे भी देखा। अच्छे आचरण के आधार पर आजीवन कारावास की सजा से दंडित 12 बंदी को राज्य शासन की क्षमा का लाभ प्राप्त होने पर रविवार को कारागार से रिहा गया गया है। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक अवस्थी, मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में अतिरिक्त सचिव सुधांशु सक्सेना, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के रजिस्ट्रार एवं सचिव अनिल कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवधेश कुमार श्रीवास्तव, म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के उप-सचिव अनिरूद्ध जैन, जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर, जिला विधिक सहायता अधिकारी बीडी दीक्षित उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...