Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बच्चों के सामने कक्षा में धूम्रपान करने वाला हेडमास्टर निलंबित

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले के दूरस्थ विकासंखड भरतपुर के जोलगी प्राथमिक शाला के हेडमास्टर द्वारा कक्षा में ही बच्चों के सामने ध्रूमपान करने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है।

शासन द्वारा शिक्षा के प्रति सजग होकर अच्छी शिक्षा हो ऐसी पहल कर रही है और शिक्षा रूपी ज्ञान देने वाले शिक्षक ही अगर स्कूल में पढ़ाने की जगह नशें का सेवन करें तो ऐसी में शिक्षा ब्यवस्था क्या होगी । ऐसा ही एक मामला एमसीबी (मनेंद्रगढ़ –चिरमिरी–भरतपुर) जिले के वनांचल क्षेत्र भरतपुर विकासखंड के जोलगी शासकीय स्कूल का प्रधानपाठक बच्चों के सामने गांजा पीने का मामला आया है ।

जिसको संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक शम्भूदयाल वर्मा को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है । जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि शिक्षा के प्रति लापरवाही किसी तरह से बर्दाश्त नही किया जाएगा। वहीं इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है जिसको लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया दी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.