Breaking News in Hindi

बच्चों ने दूर की नागपंचमी और सरीसर्प से जुड़ी भ्रांतियां बाेले देखो क्या शेर है

भोपाल। राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेल के 50 छात्राओं के लिए नेचर कैम्प का आयोजन किया गया। रिर्सोस पर्सन के रूप में सेवा निवृत उपवन संरक्षक एके खरे उपस्थित रहे। इस मौके पर छात्राओं को वन विहार का पैदल भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान वन विहार में पाए जाने वाले अनेक पक्षी जैसे- ग्रे हेरन, पोंड हेरन, नाइट हेरन, रेड वेटेड बुलबुल, लाफिंग डब, जकाना, व्हाईट थ्रोटेड किंग फिशर आदि पक्षी भ्रमण के दौरान देखे गए। छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर जागरूक किया गया। साथ ही सरीसृपों में घडियाल, विषहीन एवं विषधारी सर्प को देखा उनके बारे में जानकारी दी। सभी छात्राओं को नागपंचमी एवं सरीसृपों से जुड़ी भ्रांतियों के विषयों बताया गया। वन्यप्राणियों जैसे शेर, तेंदुआ, भालू, बाघ और सफेद बाघ अवलोकन कराया गया। इस मौके पर बायोबाजिस्ट विजय बाबू नदवंशी, सहायक संचालक सुनील कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...