Breaking News in Hindi

बड़नगर पुलिस ने 13 ग्राम स्मैक के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार

 उज्जैन। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बड़नगर पुलिस ने संगम चौराहा से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 13 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी दो केस दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर मंगलवार को बड़नगर पुलिस ने संगम चौराहा से राजेश उर्फ राजा निवासी बदनावर रोड़ बड़नगर काे गिरफ्तार किया था। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने 13 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने उसके खिलाफ स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 8/21 के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपित से पूछताछ की जा रही है कि वह स्मैक कहां से लेकर आया था। आरोपित राजा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत दो केस दर्ज हैं।

बता दें कि बीते दस दिनों में चिमनगंज पुलिस ने एमडी ड्रग के साथ एक तस्कर तथा ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था।

इसके अलावा दो दिन पूर्व 1.800 ग्राम गांजे के साथ सुनील गुप्ता नामक गांजा तस्कर को भी पकड़ा है। वहीं देवासगेट पुलिस भी 58 किलो डोडा चूरा के साथ एक महिला व पुरुष को गिरफ्तार कर चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...