Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बड़ी खबर : दिल्ली कूच को लेकर Khanauri Border पर हंगामे के आसार

खनौरी बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली कूच को लेकर खनौरी बॉर्डर पर हंगामे के आसार देखने को मिल सकते है। हालांकि अभी किसी किसान नेता का दिल्ली कूच का ऐलान सामने नहीं आया है, लेकिन किसान आज इकट्ठे होकर सभी किसानों को ट्रैक्टर तैयार रखने की बात कह रहे है। इन किसानों का कहना है कि आज हर हाल में दिल्ली कूच करना है। फिलहाल बॉर्डर पर शांति का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्रियों और किसानों की रविवार शाम को 8:30 बजे मीटिंग शुरू हुई थी। मीटिंग में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नित्यानंद राय, पीयूष गोयल समेत मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, जगजीत सिंह डल्लेवाल मौजूद थे। वहीं किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सभी जत्थेबंदियों से 19 और 20 फरवरी को विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद 20 की शाम को अपना फैसला बता देंगे। 21 की सुबह 11 बजे तक दिल्ली कूच को स्टैंडबाय पर रखा है। उधर, आंदोलन के छठें दिन शंभू और खनौरी बॉर्डर पर तो शांति रही, लेकिन भाकियू उगराहां का रोष प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.