Breaking News in Hindi

बढ़ती आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर ने बुलाई बैठक, लिए महत्वपूर्ण फैसलें

इंदौर: शहर में बीते कुछ दिनों से आगजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इन घटनाओं से जहां आर्थिक नुक्सान हुआ है, वहीं प्रशासन के तमाम दावों की भी पोल खुल गई है। कई बार आग बुझाने के लिए दमकल की टीम एक घंटे में मौके पर पहुंची तो वही पलासिया स्थित इंडस्ट्री हाउस की आठवीं मंजिल पर लगी आग को बुझाने में दमकल की टीम के पसीने छूट गए। टीम के पास पर्याप्त उपकरण नहीं होने से एयरपोर्ट प्रबंधन की मदद ली गई और यहां से गाड़ियों को मंगावाकर आग बुझाई गई। इस सब में करीब 5 घंटे का समय लग गया। इन सभी घटनाओं के बाद अब शहर के अधिकारी नींद से जाग गए है और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसको लेकर फिर से मंथन में जूट गए है।

मंगलवार को कलेक्टर आशीष सिंह स्मार्ट सिटी कार्यालय में जिला प्रशासन, नगर निगम सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने शहर की ऊंची इमारतों की जांच करने और यहां मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों को भी जांचने के निर्देश दिए है। कलेक्टर आशीष सिंह ने साफ़ किया है कि जिस बिल्डिंग में आग बुझाने के लिए पर्याप्य बंदोबस्त नहीं मिलेंगे उन बिल्डिंग को सील कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही आग बुझाने में काम आने वाली नई गाड़ियां खरीदने की बात कही है। इस बैठक में नगर के कमिश्नर शिवम् वर्मा, सभी जोन अधिकारी, एडीएम सहित प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। अब देखना होगा कि कलेक्टर की सख्ती का कितना असर अधिकारियों पर होता है या फिर ये बैठक महज खानापूर्ति बनकर रह जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....