Breaking News in Hindi

बदमाश ने झपट्टा मार पर्स लूटा, गरबा देखने जा रही वृद्धा उछलकर मुंह के बल गिरी

इंदौर। बेखौफ लुटेरे ने रविवार रात 61 वर्षीय कल्पना सक्सेना से पर्स छीन लिया। कल्पना के पर्स न छोड़ने पर बदमाश 20 फीट तक दौड़ाता ले गया। बदमाश के झटका देने पर कल्पना उछलकर मुंह के बल गिरी और बदमाश पर्स लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है।

ग्रीन वैली अपार्टमेंट कनाड़िया रोड़ निवासी कल्पना जय सक्सेना रात करीब पौने नौ बजे घर से पैदल आलोक नगर गार्डन में गरबा देखने जा रही थी। उनके हाथ में ग्रे रंग का पर्स था। जैसे ही वे गार्डन के समीप पहुंचीं, बाइक से आए बदमाश ने पर्स छीनना चाहा। उन्होंने पर्स नहीं छोड़ा और बदमाश करीब 20 फीट तक दौड़ाता ले गया। आखिरी में कल्पना असंतुलित होकर मुंह के बल गिर गई और बदमाश पर्स लेकर भाग गया।

घटना के वक्त क्षेत्र में मार्च निकाल रही थी पुलिस

जिस वक्त लूट की घटना हुई पुलिस अधिकारी एरिया डोमिनेशन मार्च निकाल रहे थे। कनाड़िया और खजराना क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स, एटीएफ और थानों का बल इलाके में ही भ्रमण कर रहा था। कल्पना के मुताबिक, पर्स में मोबाइल, रुपये, चांदी की बांसुरी रखी हुई थी।

महिला से स्कूटी लूटने की कोशिश, लोगों ने बदमाश को पकड़ा

अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में भी रविवार को लूट का प्रयास हुआ। एक बदमाश ने महिला से स्कूटी लूटने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए और बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना लोकमान्य नगर में हुई है। पुलिस ने शेखर बापट निवासी लोकमान्य नगर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपित संजय रामभरोसे जाट निवासी झोपड़पट्टी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....