Breaking News in Hindi

बदलापुर एनकाउंटर: मौत से 10 मिनट पहले का सीन, अक्षय शिंदे के साथ क्या हुआ था? एक्शन में ऐसे आई पुलिस

महाराष्ट्र के बदलापुर रेप केस को कौन भूल सकता है. इस केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. रेप का मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे सोमवार को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. जब अक्षय को जेल से कहीं बाहर ले जाया जा रहा था तो अचानक उसने पुलिस पर फायर कर दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में फिर वो मारा गया. पूरे 10 मिनट तक यह मुठभेड़ हुई. अक्षय के साथ आखिरी 10 मिनट में क्या-क्या हुआ जानते हैं पॉइंट-टू-पॉइंट…

13 अगस्त, 2024 को बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था. इस मामले में, स्कूल के ही सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे को आरोपी बताया गया था और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में लोगों में आक्रोश था और बदलापुर रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा हुआ था. यौन शोषण की घटना सामने आने के बाद हजारों की भीड़ यहां के लोकल ट्रेन के रेलवे ट्रैक पर उतर आई थी जिसके बाद पत्थरबाजी की घटना भी सामने आई थी.

भीड़ ने 20 अगस्त को पहले स्कूल में तोड़फोड़ की थी फिर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बदलापुर स्टेशन पर प्रदर्शन किया था जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. लोगों के रेलवे ट्रैक पर उतरने के दौरान लगभग 10 घंटों से ज्यादा लोकल ट्रेनों की आवाजाही रुकी रही थी. शाम को पुलिस ने लाठीचार्ज कर रेलवे ट्रैक खाली कराया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन