Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बदायूं डबल मर्डर पर सपा माडिया सेल ने BJP के खिलाफ किया पोस्ट, सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी को जमकर लताड़ रहे यूजर

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 2 मासूमों की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिससे पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना को लेकर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल की ओर से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पोस्ट की गई है, जिस पर अब विवाद छिड़ गया है।

PunjabKesari​

बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी मीडिया सेल की पोस्ट के जरिए भाजपा पर उत्तर प्रदेश में दंगा फसाद कराकर सांप्रदायिक तनाव खड़ा करने और ऐसी घटनाओं को खुद अंजाम दिलाने के आरोप लगाए गए. साथ ही पोस्ट में लिखा है कि धार्मिक विवाद ,धार्मिक लड़ाई ही भाजपा का आखिरी हथियार बची है। सपा की इस पोस्ट पर अब कई यूजर्स सोशल मीडिया पर भड़क गए और सपा को लताड़ना शुरू कर दिया।

PunjabKesari​

जानिए, क्या लिखा है समाजवादी पार्टी मीडिया सेल की पोस्ट में?
भाजपा यूपी में  दंगा फसाद सांप्रदायिक तनाव खड़ा करके चुनाव जीतना चाहती है और इसी कारण से ऐसी घटनाओं को खुद अंजाम दिलवा रही और जिलों में सांप्रदायिक तनाव पैदा करवा रही जिसका परिणाम बदायूं की आज की घटना है भाजपा जब जनता के असल मुद्दों से हार चुकी है तो धार्मिक विवाद ,धार्मिक लड़ाई  ही भाजपा का आखिरी हथियार बची है भाजपा के इशारे पर ही कई गुंडे बदमाश खुले घूम रहे और भाजपा के इशारे पर ही ऐसी वारदातें कर रहे जिसके कारण समाज में लड़ाई झगड़ा बढ़ रहा।
#नहीं_चाहिए_भाजपा

PunjabKesari​

दो सगे भाइयों की उस्तरे से काटकर निर्मम हत्या
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की उस्तरे से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इस बीच पुलिस ने घटना के आरोपी को एक मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर उस्तरे से हमला किया जिसमें आयुष (12) और आहान उर्फ हनी (आठ) की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.