Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बरगद के पत्तों के ये 3 उपाय पैसों की तंगी को करेंगे दूर

इंदौर। बरगद के पेड़ की हिंदू धर्म में बहुत मान्यता है। ऐसे में बरगद के पेड़ की पूजा करने से आपको लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष में भी बरगद के पेड़ का महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में बताया है कि आप पर अगर शनि और राहु का प्रभाव है तो बरगद के पेड़ की पूजा करनी चाहिए।

बरगद के पेड़ और पत्तों का उपयोग कर आप जीवन की कई तरह की समस्याओं से दूर हो सकते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से इस बारे में बताया है।

बरगद के पत्ते दूर करें समस्याएं

  • आपकी नौकरी नहीं लग पा रही है। नौकरी में प्रमोशन नहीं हो पा रहा है। ऐसी परेशानियों के लिए बरगद के पत्तों ले। उस पत्ते पर अपनी परेशानियों के बारे में लिख दें। उसके बाद उसे किसी भी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से आपकी परेशानियां हल हो सकती हैं। आपकी आय भी बढ़ सकती है।
  • आपके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आपको धन की बहुत अधिक आवश्यकता है। ऐसे में आप बरगद का पत्ता लें। उस पत्ते पर लाल रंग की श्याही से मां लक्ष्मी का धन प्राप्ति मंत्र ‘धनाय नमो नम:’ लिख दें। यह करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • आपकी शादी नहीं हो रही है या शादी में किसी भी वजह से देरी हो रही है। आप जिससे शादी करना चाहते हैं, उससे शादी नहीं हो पा रही है, तो बरगद के पत्ते को लें। उस पर हल्दी और कुमकुम रखें। बड़ी ही श्रद्धा से समस्या दूर न होने तक भगवान शिव और माता पार्वती को चढ़ाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.