Breaking News in Hindi

बरातियों पर हमला कर कार फोड़ी, थाने में घुसकर जान बचाना पड़ी

इंदौर। चुनावी रंजिश में शनिवार को हमला कर दिया। बाइक सवारों ने बरातियों पर डंडे-पत्थर और हथियारों से हमला कर दिया। तीन किमी तक आरोपित पीछा करते रहे। युवक कार लेकर थाने में घुसे और जान बचाई। रिपोर्ट के लिए विजय नगर, कनाड़िया और बाणगंगा थाने के चक्कर लगाने पड़े।

घटना की शुरुआत बंगाली चौराहे के पास स्थित मित्रबंधु नगर से हुई। बारोली निवासी उप सरपंच दिनेश परमार का बेटा विनय परिचित सोनू भगवान चौहान की बरात में आया था। आरोपित साहिल, आकाश व उसके साथियों ने विनय को पीट दिया। हथियार निकाले तो वह दौड़ कर टेंट में छुप गया। थोड़ी देर बाद उसके दोस्त फारुख, अजय, विवेक कार लेकर आए और छुपते-छुपाते हुए विनय को कार में बैठाया।
चौराहे तक पहुंचे ही थे कि चार बाइक पर आठ आरोपित आ गए। चलती कार में पथराव कर दिया। आरोपितों ने हथियार भी निकाल लिए।फारुख कार चला रहा था। उसने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए कार निकाली और सीधे विजयनगर थाने आ गया। बदमाश भी उनके पीछे-पीछे चल रहे थे। युवक थाने में घुसे और टीआइ रवींद्र गुर्जर को घटना बताई। मित्रबंधु नगर कनाड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। युवकों को रात में ही कनाड़िया थाना रवाना कर दिया।

टीआइ केपी यादव ने लिखित आवेदन लिया और जांच का आश्वासन देकर रवाना कर दिया। आरोपित साहिल पूर्व सरपंच एहमद का बेटा है। कार्रवाई न होने पर दिनेश परमार रविवार सुबह बाणगंगा थाना पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई। परमार सांवेर विधानसभा से विधायक तुलसीराम सिलावट के समर्थक है। हमला चुनावी रंजिश में ही हुआ है। मतदान के दिन बारोली में टेबल लगाने पर विवाद हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप