Breaking News in Hindi

बरेली की लड़की का कर्नाटक में बदला धर्म, जबरन किया निकाह, तभी पाकिस्तान से आ गई कॉल…

उत्तर प्रदेश के बरेली में लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां 13 जुलाई को भोजीपुरा से एक लड़की अचानक अपने घर से लापता हो गई. घर वालों ने उसे हर कहीं ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली. फिर पता चला कि उसे दूसरे समुदाय का युवक अगवा करके ले गया है. उसने कर्नाटक में लड़की का धर्म परिवर्तन करवाकर उससे निकाह कर लिया है. लड़की के पिता जो कि होमगार्ड जवान हैं, उन्होंने इस बारे में नजदीकी थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज करवाया.

पुलिस लड़की को ढूंढ ही रही थी कि होमगार्ड जवान ने उन्हें बताया- साहब मेरे फोन पर पाकिस्तान के एक नंबर से कॉल आया है. इसमें मुझे धमकी दी गई है. फोन करने वाले ने कहा कि तुम अपनी बेटी को भूल जाओ. पीड़ित की बात सुनकर उन्होंने साइबर टीम को पाकिस्तान का वो नंबर दिया. अब उसकी जांच की जा रही है.

धर्म परिवर्तन करवा, निकाह किया

पीड़ित होमगार्ड जवान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा- 13 जुलाई को उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया. जबरन कर्नाटक ले जाकर अरशद नाम के युवक ने उसका धर्म परिवर्तन करवाया. अरशद भी भोजीपुरा का ही रहने वाला है. फिर उसने होमगार्ड जवान की बेटी से निकाह कर लिया. अब वो कहां हैं नहीं पता. लेकिन सोमवार को पाकिस्तान के नंबर से होमगार्ड जवान के फोन पर WhatsApp कॉल आई.

क्या कहा कॉल पर?

जवान ने आगे बताया- WhatsApp कॉल करने वाले शख्स ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया. फोटो भी उसमें पुलिस वाले की ही लगी थी. फोन करने वाले ने उनका एड्रेस लिया. फिर कहा कि अपनी बेटी को भूल जाओ. थाने में जो रिपोर्ट दर्ज करवाई है, उसे वापस ले लो. नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा. होमगार्ड जवान ने उनसे बेटी के बारे में कुछ पूछना चाहा तो दूसरी तरफ से कॉल कट कर लिया गया. इसके बाद दोबारा थाने जाकर होमगार्ड ने इस बारे में पुलिस को बताया. अब साइबर पुलिस पाकिस्तान के उस नंबर की जांच कर रही है, जिससे होमगार्ड जवान को धमकी भरा फोन आया था. वहीं, लड़की और अरशद के बारे में भी पता लगाने की कोशिश जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...