Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बलूचिस्तान में आतंक रोधी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया, हथियार और गोला-बारूद बरामद

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पाकिस्तान की आतंक रोधी विभाग (सीटीडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीटीडी ने बलूचिस्तान में आठ आतंकियों को मार गिराया है। सीटीडी ने पूरे बलूचिस्तान प्रांत में अलग-अलग जगह ये कार्रवाई की। यह जानकारी एआरवाई न्यूज ने शिवार को दी है।

एआईवाई न्यूज ने जानकारी दी कि सुरक्षा बलों को जानकारी मिली की वाशुक जिले के एक कस्बे और मुख्यालय बसिमा में 8 आतंकवादी हैं। उन्होंने वहां एक घर में छापा मार कार्रवाई की। आतंकवादियों को भनक लगने पर गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें पांच आतंकियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बचे तीन आतंकवादी भाग गए।

हथियर और गोला-बारूद बरामद

आतंकियों के मारे जाने के बाद सीटीडी ने घटना स्थल की जांच की, जिसमें बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। एआरवाई ने जानकारी दी कि सीटीडी के प्रवक्ता ने कहा कि क्वेटा में हमने एक ऑपरेशन किया, जिसमें एक बच्चे का अपहरण करने वाले तीन लोगों को मार दिया। हमने बच्चे को बचा लिया है। तीनों लोग गैरकानूनी संगठन के सदस्य हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.