Breaking News in Hindi

बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेगें कांग्रेस छोड़ने वाले देवाशीष जरारिया, सूची जारी

कांग्रेस पर राजनीतिक हत्या करने का आरोप लगाकर पार्टी छोड़ने वाले देवाशीष जरारिया ने आज बसपा का दामन थाम लिया है। खास बात यह कि बसपा ने उन्हें भिंड से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। जरारिया को भिंड-दतिया में एक युवा दलित चेहरे के रुप में जाना जाता है। लेकिन कांग्रेस से टिकट न मिलने की नाराजगी के चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बसपा में शामिल हो गए।

2019 में भिंड-दतिया लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे देवाशीष जरारिया ने पार्टी ट्विटर पर वीडियो शेयर करके अपनी दुख भरी बात बोलीं। टिकट न मिलने से नाराजगी के चलते उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता उनकी राजनीतिक हत्या करना चाह रहे हैं। इस्तीफा देने की वजह बताते हुए देवाशीष जरारिया ने कहा कि पार्टी 5 साल से वादा कर रही थी कि भिंड से लोकसभा का टिकट मुझे दिया जाएगा। लेकिन समय आने पर पलट गए। उनके कहने पर मैंने दिन-रात मेहनत की लेकिन गुटबाजी करके कांग्रेस ने कांग्रेस को ही निपटा दिया।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि इस पार्टी में जो भीतर घात करता है उसी को सबसे ज्यादा पूछा जाता है जो मेरे चरित्र में नहीं है। पार्टी ओबीसी और महिलाओं की तो बात करती है लेकिन टिकट नहीं देती। बता दें कि, इस बार कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया भिंड से चुनाव लड़ रहे हैं। टिकट वितरण की घोषणा के बाद से ही देवाशीष नाराज चल रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप