Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बहन और 12 साल की भांजी से किया दुष्कर्म

ग्वालियर। रिश्ते को कलंकित करने वाली एक वारदात झांसी रोड इलाके में सामने आई है। एक महिला के साथ उसके सगे भाई ने दुष्कर्म किया। महिला बदनामी के डर से चुप रही, इसके चलते आरोपित ने उसकी 12 वर्षीय बेटी से भी दुष्कर्म किया। यह वारदात झांसी रोड इलाके की है। झांसी रोड थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

हाईकोर्ट पहुंचा पति बोला- बिना बताए घर से चली जाती है पत्नी

हाईकोर्ट में सोमवार को याचिका दायर कर एक पति ने पत्नी के भागने से परेशान होने की बात कही। याचिकाकर्ता पति ने हाईकोर्ट को बताया उसकी शादी 2014 में हुई थी। कुछ समय तो सब ठीक चला फिर कुछ समय बाद परेशानियां आना शुरू हुई। पत्नी उसे बिना बताए घर से चली जाती थी। याचिकाकर्ता इससे गांव छोड़कर शहर आकर रहने लगा, लेकिन यहां भी पत्नी बिना बताए कहीं भाग गई। इस बात से परेशान होकर याचिकाकर्ता पति हाईकोर्ट पहुंचा है। हाईकोर्ट ने अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश शुक्ला को निर्देश दिए है। वहीं एक पिता की याचिका पर भी सुनवाई हुई। पिता ने बेटी के जाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। बेटी हाईकोर्ट के सामने पेश हुई। उसने पिता के साथ जाने से इंकार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.