Breaking News in Hindi

बहन के घर जा रहे युवक की गर्दन पर चाकू रखकर एक लाख की लूट

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रविवार को तीन बदमाशों ने एक युवक की गर्दन पर चाकू अड़ाकर सोने की चेन-लाकेट और 12 सौ रुपये समेत करीब एक लाख का माल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। पीड़ित ने उनका पीछा किया, लेकिन आरोपित उसके हाथ नहीं आए। इस वारदात में फरियादी युवक भी घायल हुआ है। वारदात के बाद फरियादी ने थाने पहुंच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट की एफआइआर दर्ज कराई है।

आउटर पर ट्रेन से उतरकर पैदल जा रहा था

छोला मंदिर थाने के एसआइ इंदर सिंह के मुताबिक पिपरई जिला अशोक नगर निवासी आनंद कुर्मी (27) प्राइवेट नौकरी करता है। वह रविवार को अशोक नगर से भोपाल आने के लिए एक ट्रेन में सवार हुआ था। वह छोला मंदिर इलाके में रहने वाली अपनी बहन से मिलने आ रहा था। दोपहर करीब पौने चार बजे जब ट्रेन आटउर पर रुकी तो वह ट्रेन से उतर गया और पैदल विदिशा रोड की ओर जाने लगा। तभी कैची छोला रेलवे क्रासिंग के पास उसे तीन अज्ञात युवकों ने रोक लिया। एक युवक ने उसके हाथ पकड़े और दूसरे ने गर्दन पर चाकू अड़ा दिया। जबकि तीसरे ने उसके गले से सोने की चेन-लाकेट और जेब में रखे 12 सौ रुपये नकदी समेत एक लाख रुपये का माल लूट लिया। इस दौरान विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर दी। लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग खड़े हुए।

एक आरोपित के पीछे भागा, लेकिन पकड़ नहीं पाया

तीनों अलग-अलग दिशों में भागे तो फरियादी ने उनमें से एक का छोला दशहरा मैदान तक पीछा किया, लेकिन आरोपित उसे चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद वह अपनी बहन के घर पहुंचा। जहां से रात में थाना पहुंच कर वारदात की सूचना दी और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...