Breaking News in Hindi

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के खिलाफ महाराष्ट्र में बवाल, नासिक में हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के खिलाफ एक हिंदू संगठन की तरफ से बुलाए गए बंद के दौरान शुक्रवार को उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव और नासिक शहर में उस वक्त तनाव व्याप्त हो गया, जब दो समूहों में झड़प हुई और पथराव किया गया. वहीं, स्थिति नियंत्रित करने के दौरान छह से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब हिंसक हो गया, जब भद्रकाली इलाके में दुकानें बंद कराने को लेकर कुछ दुकानदारों की प्रदर्शन कर रहे युवाओं से झड़प हो गई. इस दौरान दोनों तरफ से पथराव किया गया. साथ ही गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े.

विवादित बयान से कई शहरों में तनाव

वहीं नासिक से पहले छत्रपति संभाजीनगर और अहमदनगर में मुस्लिम समुदाय ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था. यहां मुस्लिम समाज ने नासिक के पंचाले गांव में महंत रामगिरि महाराज पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महंत रामगिरि महाराज को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत जेल में डालने की मांग को लेकर छत्रपति संभाजी नगर औरंगाबाद में अलग-अलग ठिकानों पर लोगों ने जमा होकर प्रदर्शन किया.

पूर्व सांसद ने लगाया साजिश का आरोप

इस मामले पर पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि चुनाव को देखते हुए यह पूरी साजिश रची जा रही है. ताकि मुसलमान में रोष पैदा हो और लोग रास्तों पर उतरें. उन्होंने कहा कि हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कोई अपशब्द का इस्तेमाल करे. जल्द से जल्द इस मामले पर कार्रवाई होना चाहिए.

उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस

नासिक के पुलिस कमिश्नर संदीप कार्णिक ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में है. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के छह गोले और रबर की एक गोली चलाई गई. इससे करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गए. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के जवानों सहित पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिस बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....