Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बाघ ने किया चरवाहे पर हमला, हालत गंंभीर

उमरिया। मवेशियों को जंगल चराने ले गये चरवाहे पर बाघ ने हमला किया है। इस घटना में ग्राम कसेरू के झिरिया मोहल्ले निवासी स्थानीय सुरेश पिता स्व रामस्वरूप सिंह गंंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना पतौर रेंज के पीएफ क्रम 194 की बताई जा रही है

जानकारी पर घटना के बाद जल्द ही पतौर वन टीम मौके पर पहुंच गई और घायल को मानपुर अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों की मानें तो घटना पतौर रेंज के पीएफ क्रम 194 की बताई जा रही है।

मवेशियों को लेकर जंगल की ओर गया था

बताया जाता है कि घायल सुरेश का घर गांव के बाहरी क्षेत्र में है,यही से मवेशियों को लेकर जंगल की ओर गया था,तभी टाइगर हमले में घायल हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.