Breaking News in Hindi

बाजार गए थे मम्मी-पापा… चौथी मंजिल से खेलते खेलते गिरा साढ़े 3 साल का मासूम…मौत

ग्वालियर : ग्वालियर में साढ़े तीन साल का मासूम चौथी मंजिल से अचानक नीचे गिर गया। बच्चा फ्लैट की खिड़की के पास खेल रहा था इसी दौरान हादसा हो गया। बच्चे को गिरता देख बिल्डिंग के पास में काम कर रहे मजदूर दौड़े और उसे उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मानपुर फेस -1 सागरताल में ब्लाक ई-50 में चौथी मंजिल में फ्लैट नंबर 406 में अक्षय सिकरवार अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोपहर को वह अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे और बच्चे को घर पर आए ससुर के पास छोड़ गए थे। तभी शाम पांच बजे मल्टी में लगी पांच बाई पांच खिड़की से उनका साढ़े तीन साल का बेटा अनंत सिकरवार नीचे गिर गया। बच्चा पीछे की ओर गिरा, जिसे देखकर पास ही काम कर रहे मजदूर चिल्लाए और तत्काल उसे उठाया। वहीं बच्चे को नीचे गिरा देख अन्य लोगों के साथ साथ उसके परिजन भी भागते दौड़ते नीचे पहुंचे और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि, मल्टी वासियों में भी खासा दुख का माहौल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...