Breaking News in Hindi

बाणसागर नहर में पिकनिक मनाने गया युवक डूबा

सीधी। दोस्‍तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नहर में डूब गया है। मौके पर मौजूद साथियों ने शोर मचाया तो गोताखोर दौड़े और युवक की तलाश में जुट गई। घटना कमर्जी थाना क्षेत्र तुर्रा पहाड़ के नीचे बाणसागर नहर की बताई जाती है। गोताखोर की टीम तलाश में जुटी है। पुलिस मौके पर है।

महिला मित्र के साथ पिकनिक मनाने आया हुआ था

शेषमणि मिश्रा थाना प्रभारी ने बताया कि 1 जनवरी की शाम करीब 4 अनुज कुमार वर्मा पुत्र रवि वर्मा निवासी इंदिरा नगर सीधी एक महिला मित्र के साथ पिकनिक मनाने आया हुआ था। नहर के किनारे जा रहे रवि का अचानक पैर फिसल गया। जिससे वह नहर में डूब गया।

तेज बहाव होने के कारण कोई सुराग नहीं मिला

पानी का बहाव तेज था जिससे खबर लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। बाणसागर नहर का पानी रोका गया है। तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...