Breaking News in Hindi

बाबरी केस के पक्षकार इकबाल अंसारी ने किया PM मोदी का स्वागत, जमकर बरसाए फूल

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र का शनिवार को अयोध्या का दौरा था। उन्होंने एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक 8 किमी लंबा रोड शो किया। इस दौरान पूरी अयोध्या पीएम मोदी के स्वागत के लिए सड़कों पर आ गई थी। इन सब में एक चेहरा ऐसा था, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वह चेहरा था बाबरी केस के पक्षकार हाशिम अंसारी के बेटे इकबाल अंसारी का। उन्होंने भी पीएम मोदी के अयोध्या आने पर उनका स्वागत किया। वह भी हाथों में गुलाब के फूल लिए सड़क पर पीएम का इंतजार करते दिखाई दिए।

इंकबाल अंसारी से जब पीएम मोदी के स्वागत की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि अयोध्या सभी को मिलजुल कर रहने का संदेश देती है। अयोध्या में हिंदू मुस्लिम सब मिलकर रहते हैं। वह एक-दूसरे के कार्यक्रम में शामिल होते हैं।

बाबरी के पक्ष में थे इकबाल अंसारी

यह ध्यान देने वाली बात है कि इकबाल अंसारी उन लोगों की भीड़ में सबसे प्रमुख चेहरा थे, जो राम मंदिर बनने के खिलाफ थे। वह रामलला को यह जमीन न मिले, इसलिए कोर्ट में केस लड़ रहे थे। अब जब भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है, तो अब सब मिलजुल कर रहने का संदेश दे रहे हैं। आज जब शनिवार को पीएम मोदी अयोध्या आए, तो इकबाल अंसारी भी उनके स्वागत के लिए पहुंच गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...