Breaking News in Hindi

बारात में जा रही कार में अचानक लगी आग, दूल्हे ने चलती कार से कूदकर बचाई जान…

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आपको बता दें कि कार में दूल्हा समेत अन्य लोग सवार थे। दूल्हे ने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई देखते ही देखते कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना जिले के छापीहेड़ा के कंडेली गांव की है स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। जिसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छापीहेड़ा होते हुए पिपलिया मोची गांव बारात जा रही थी। अर्टिगा कार में दूल्हा और कुछ अन्य लोग सवार थे। अचानक कार में से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कार ने आग पकड़ ली समय रहते दूल्हा और कार में सवार अन्य लोग कार से उतर गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप