Breaking News in Hindi

बाबा बैजनाथ की शाही सवारी 28 अगस्त को निकाली जाएगी कलेक्टर श्री सिंह ने ली बैठक

  आगर-मालवा 16 अगस्त। बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी 28 अगस्त को परंपरागत अनुसार आगर शहर में निकाली जाएगी। शाही सवारी को लेकर कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को बैजनाथ मंदिर प्रांगण में बैजनाथ प्रबंधन समिति की बैठक लेकर सवारी को भव्य रूप प्रदान करने पर विचार-विमर्श किया।
बैठक के प्रारंभ में समिति के सदस्यों ने शाही सवारी के दिन मंदिर गर्भगृह में विशेष पूजन, शाही सवारी मार्ग, महाप्रसादी आदि की जानकारी से कलेक्टर को अवगत करवाते हुए, अपने-अपने सुझाव दिए।
       कलेक्टर ने शाही सवारी मार्ग को दुरुस्त करने तथा सवारी के दिन जिले एवं आसपास के जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन, पेयजल सहित सभी व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
 उन्होंने यातायात विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए की शाही सवारी के दिन आने वाले वाहनों को व्यवस्थित वाहन पार्किंग स्थलों पर खड़े करवाएं, जगह-जगह बैरिकेडिंग करते हुए पुलिस बल को तैनात करें, ताकि वाहन पार्किंग स्थलों पर ही खड़े हो सकें।
   पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार कौरी, विधायक विपिन वानखेड़े, अपर कलेक्टर  वर्मा, एडिशनल  एसपी निशा रेड्डी, एसडीएम  सत्येंद्र बैरवा, संयुक्त कलेक्टर  मिलिंद ढ़ोके, पूर्व विधायक  गोपाल परमार,  सुरेश बैरागी,  दिनेश परमार,बंसत गुप्ता,  मनीष सोलंकी,  हनुमान दास गुप्ता, मंदिर पुजारी मुकेश पुरी, सहित भक्त मंडल के सदस्य एवं प्रबंध समिति के सदस्य, पत्रकारगण उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...